राज्य गठन के बाद रायपुर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur police took the biggest action after the formation of the state, attached property worth 70 lakhs

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य गठन के बाद पहली बार रायपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ इतनी बड़ी आर्थिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी की 70 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अटैच कर ली है।

सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई

इस कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध संपत्ति जब्ती के कानून सफेमा (SAFEMA) के तहत अंजाम दिया गया है। मुंबई स्थित सक्षम अधिकारी द्वारा आरोपी की संपत्ति अटैच करने का आदेश जारी किया गया। इस आदेश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा जमा लिया।

आरोपी और संपत्ति का ब्योरा

पुलिस ने सुशंकर व्यापारी, निवासी कौशिल्या विहार, रायपुर को पहले ही भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे के धंधे से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। अटैच की गई संपत्तियों में शामिल हैं:

एक टाटा अल्टो कार

एक स्कूटी

सिंगारपुरी कैंप, रायपुर स्थित एक प्लॉट, जिसकी कीमत लगभग ₹20 लाख

कौशिल्या विहार सेक्टर 2, रायपुर में स्थित एक आलीशान मकान, जिसकी कीमत ₹50 लाख

कुल मिलाकर ₹70 लाख की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

NDPS एक्ट की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि आरोपी को पुलिस ने 45.50 किलोग्राम गांजा के साथ पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में मामला दर्ज था। पुलिस ने NDPS एक्ट 1985 की धारा 68 (एफ) के तहत यह संपत्ति जब्त की है।

पुलिस की चेतावनी

रायपुर पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी और आर्थिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Middle East संकट के बीच NSA अजीत डोभाल का सऊदी दौरा, क्षेत्रीय हालात और रिश्तों पर की अहम चर्चा

Middle East: मध्य-पूर्व में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने कूटनीतिक

Road Accident: कोरिया में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई- 2 युवकों की मौत, 4 घायल

Road Accident: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

Hormuz Strait: अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात एक बार

US Iran के बीच टूटा सीजफायर, कार्गो शिप पर अमेरिका का हमला, ईरान ने किया पलटवार

US Iran: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद तनाव

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री