Report: Himashu Patel, Edit By: Mohit Jain
Raipur News: राजधानी में नशे के कारोबार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूखे नशे का धंधा खुलेआम चल रहा है और अब इसका खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ है, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
फ्लैट में ड्रग्स लेते दिखे युवक-युवती
बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमलीडीह कॉलोनी इलाके के एक फ्लैट का है। वीडियो में युवक और एक युवती सामने नोट रखकर ड्रग्स की लाइन बनाते और उसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

वीडियो से उजागर हुआ ड्रग्स नेटवर्क
वीडियो के सामने आने से यह साफ हो गया है कि राजधानी में सूखे नशे की सप्लाई चोरी-छिपे लेकिन धड़ल्ले से की जा रही है। नशा तस्कर पर्सनल ग्राहकों तक सीधे ड्रग्स पहुंचा रहे हैं, ताकि पुलिस की नजर से बचे रह सकें।
79 पैडलर्स पहले ही जा चुके हैं जेल
पुलिस अब तक सूखे नशे से जुड़े करीब 79 पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नशे का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा। नए-नए तरीके अपनाकर ड्रग्स की सप्लाई जारी रखी जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Koriya: डेढ़ महीने से बंद सोलर प्लांट, अंधेरे में ग्रामीण, पढ़ाई और जनजीवन प्रभावित
पुलिस जांच में जुटी
वीडियो के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान और फ्लैट की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ड्रग्स नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।





