,

रायपुर: सिलतरा में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

रायपुर: सिलतरा में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर। सिलतरा चौकी इलाके में स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे आग लग गई। आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की वजह स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

दमकल की टीम ने की कड़ी मशक्कत

दमकल कर्मचारियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत की। फैक्ट्री के आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए।

इलाके में फैली अफरा-तफरी

सिलतरा चौकी इलाके में फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…