रायपुर : अभनपुर में फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी भीषण आग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: A huge fire broke out in a car under the flyover in Abhanpur

दोनों युवक बाल-बाल बचे

रायपुर। राजधानी के नजदीक अभनपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार को मोहन ढाबा के पास फ्लाईओवर के नीचे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुंआ निकलता देख उसमें सवार दो युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कार की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती हुई कार की भयावह तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं।

यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025: सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी और सलाह

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का