भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे मंत्रालय की चेतावनी: मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी साझा न करें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय रेल मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर एक अहम एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने रेलवे अधिकारियों को आगाह किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां उन्हें कॉल कर सैन्य ट्रेनों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकती हैं।

सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप

बुधवार को भारतीय सेना ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के कई रिश्तेदार और करीबी सहयोगी भी शामिल हैं। इस ऑपरेशन के बाद से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी और गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी पूरी सख्ती से इसका जवाब दे रही है।

रेलवे बोर्ड ने जारी की सख्त गाइडलाइन

इन हालात को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को एक विशेष संदेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि मिलिट्री ट्रेनों से जुड़ी कोई भी जानकारी सिर्फ अधिकृत सैन्य रेलवे कर्मियों तक ही सीमित रखी जाए। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति—चाहे वह खुद को अधिकारी या पत्रकार बताए—को इस तरह की जानकारी देना सुरक्षा उल्लंघन की श्रेणी में आएगा और इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

गौरतलब है कि मिलिट्री रेलवे, भारतीय रेलवे की वह शाखा है, जो सशस्त्र बलों को लॉजिस्टिक सहयोग मुहैया कराती है।

सीमा पर हालात गंभीर

पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से गोलीबारी और मोर्टार दागे जा रहे हैं। गुरुवार सुबह, पुंछ क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे को निशाना बनाते हुए की गई फायरिंग में 4 नागरिकों की मृत्यु हो गई। भारतीय सेना के हालिया कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सेना और सरकार की स्थिति हड़बड़ाई हुई है, और युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के