रायगढ़: एडू पुल के नीचे बिजली विभाग के कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking News Raigarh: Sensation due to finding the dead body of an electricity department employee under Edu bridge

जिले में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। एडू पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बिजली विभाग के कर्मचारी ईश्वर पांडेय के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात ईश्वर पांडेय चंद्रशेखरपुर बिजली ऑफिस से अपने निवास स्थान खरसिया लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक (सीजी 13 बीडी 9367) एडू पुल के पास मिली, जबकि उनका शव पुल के नीचे पाया गया।

देर रात की बताई जा रही है घटना

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह घटना देर रात की है, जब पुल से नीचे गिरने के कारण ईश्वर पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश है।

पुलिस जांच में जुटी, छाल थाना क्षेत्र का मामला

यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले सबूतों को खंगाला जा रहा है, और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत और शोक का माहौल

ईश्वर पांडेय के आकस्मिक निधन से स्थानीय लोगों और बिजली विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहकर्मी और परिजन इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर