,

रायगढ़: भेलवाटिकरा में अवैध महुआ शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की छापेमारी

Raigarh: Chakradharnagar police raids illegal Mahua liquor in Bhelvatikara

65 लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 7 अप्रैल:
रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवाटिकरा में रविवार को अवैध महुआ शराब पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भेलवाटिकरा निवासी चित्रसेन चौहान अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होते ही प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला गुनाह

छापेमारी के दौरान आरोपी चित्रसेन चौहान घर पर मौजूद मिला। पहले वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह घर के एक कमरे में आग जलाकर सिल्वर के बर्तनों में शराब बनाता है।

क्या-क्या जब्त हुआ?

पुलिस को एक बड़े नीले प्लास्टिक जरीकेन में 50 लीटर और तीन छोटे जरीकेनों में 5-5 लीटर महुआ शराब मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

आरोपी पर दर्ज हुआ मामला

38 वर्षीय चित्रसेन चौहान, पिता धजाराम चौहान, निवासी ग्राम भेलवाटिकरा के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की आपूर्ति कहां-कहां की जा रही थी।

चक्रधरनगर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ एक मजबूत संदेश मानी जा रही है, जिससे इस प्रकार के अवैध धंधों में शामिल अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…