सरगुजा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल: सफाईकर्मी कर रहे इलाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Questions raised on health system in Surguja: Sanitation workers are providing treatment

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता

चपरासी बना फार्मासिस्ट

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का ताजा मामला लखनपुर और मैनपाट से सामने आया है, जहां मरीजों का इलाज डॉक्टरों की जगह सफाईकर्मी और चपरासी द्वारा किया जा रहा है। यह स्थिति न केवल विभाग की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि मरीजों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।

लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी ने किया इलाज

लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज का इलाज डॉक्टर या नर्स की जगह सफाईकर्मी द्वारा किया गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

मैनपाट में चपरासी बांट रहा दवाई

वहीं, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मैनपाट के कमलेश्वरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी फार्मासिस्ट का काम करता मिला। वह मरीजों को दवाई बांटता और पर्ची देखकर इलाज की प्रक्रिया पूरी करता नजर आया।

विभाग ने ली शिकायत पर संज्ञान

इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है। जांच टीम गठित कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरगुजा संभाग के सभी 6 सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।

लोगों में बढ़ी नाराजगी

लगातार सामने आ रहे इन मामलों से आम लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की इस लापरवाही को लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ मान रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग की जांच और कार्रवाई कागजों तक सीमित रहती है या धरातल पर भी असर दिखाती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,