QR कोड ने खोला कत्ल का राज़: इंदौर में सड़क पर मामूली टक्कर बनी मौत की वजह, चार बदमाश गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

इंदौर: स्कीम-54 इलाके में बुधवार रात हुई पार्थ दीवान की सरेआम हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया। मामूली टक्कर पर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जब नशे में धुत चार युवकों ने पार्थ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश QR कोड और CCTV फुटेज की मदद से किया और मुख्य आरोपी लवीश वाड़े को गिरफ्तार कर लिया।

जन्मदिन की रात बना खूनी मंजर

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पार्थ दीवान, निवासी सुंदरनगर, अपने दोस्तों आयुष और संजय के साथ स्कीम-54 क्षेत्र में शराब पी रहा था। वहीं, दूसरी ओर लवीश वाड़े, निकुंज गुप्ता, निक्कू काटे और सोभित ठाकुर भी एक आहते में जश्न मना रहे थे।
लवीश का उस दिन जन्मदिन था और वह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। इसी दौरान नशे में टकराने से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपितों ने पार्थ को चारों तरफ से घेरकर हमला कर दिया। जब वह भागने की कोशिश करने लगा, तो बदमाशों ने उसका पीछा कर चाकुओं से पीठ और सीने पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल पार्थ को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV और QR कोड से हुआ खुलासा

वारदात के बाद पुलिस ने शराब दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगाले। इसमें एक आरोपी की पहचान शराब दुकान के कर्मचारियों ने की। जांच में पता चला कि उसने QR कोड से शराब का ऑनलाइन भुगतान किया था। पुलिस ने पेमेंट ट्रांजेक्शन से आरोपी लवीश वाड़े का मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम प्रोफाइल ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस ने कालिंदी गोल्ड सिटी भांगिया स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय लवीश ने खून से सने कपड़े बदल लिए थे और बिना कुछ बताए घर में सो गया था।

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों में से निकुंज गुप्ता और सोभित ठाकुर पहले भी हत्या के मामलों में आरोपी रह चुके हैं। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि निकुंज पार्थ की पीठ और सीने पर चाकू घोंप रहा है, जबकि अन्य आरोपी उसे दबोचे हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन पर सवाल

यह वारदात शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। जिस आहते (शराब पीने की जगह) में दोनों पक्ष शराब पी रहे थे, वह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की लापरवाही के कारण यह खतरनाक माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस क्षेत्र में नशे पर रोक लगाई जाती, तो यह दिल दहला देने वाली हत्या टाली जा सकती थी।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक