पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले तोड़े रिकॉर्ड, केजीएफ, पठान को पीछे छोड़ा…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
pushpa 2 the rule broke records before release

सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसलिए अब फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 द रूल को लेकर लगातार चर्चाएं तेज़ है। हर तरफ फिल्म का सुर्खियां सुनने को मिल रही है। बता दे कि, 5 दिसंबर को फिल्म की रिलीज़ होगी लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने रिकार्ड कायम करने शुरु कर दिए है। जानकारी के अनुसार फिल्म को अमेरिका में अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 1.4 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि, फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही शाहरुख खान की जवान और पठान के साथ ही रामचरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर को पीछे छोड़ दिया है।

रिलीज़ से पहले ही पुष्पा 2 द रुल का जलवा जारी
स्कूल कॉलेज के छात्रों के साथ साथ फिल्मी गलियारों तक पुष्पा 2 द रुल की चर्चाएं जारी है। हर किसी के मुंह पर इस फिल्म का ज़िक्र है। फिल्म हफ्ते भर में रिलीज़ हो जाएगी लेकिन इससे पहले ही एडवांस बुकिंग ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है। ‘कोईमोई’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में 1.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

पुष्पा 2 ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ा

लंबे वक्त कर दर्शकों ने शाहरुख खान की पठान का इंतेज़ार किया था, जिसके बाद पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे, ठीक ऐसा ही केजीएफ के साथ हुआ था, लेकिन अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 द रुल ने इन फिल्मों को एडवॉन्स, बुकिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी पुष्पा 2: द रुल
जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रुल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषा में रिलीज किया जा रहा है। एडवांस बुकिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी हिट बन सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा