पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमला हो गया, जिसमे वह बाल बाल बच गए। बता दें कि सुखबीर बादल पर गोली चलाई गई थी। गोली सुखबीर के बिल्कुल बगल से जा निकली, घटना के बाद से आसपास हड़कंप मच गया। यह घटना स्वर्ण मंदिर के बार घटी। फिल्हाल बादल पर हुए हमले से पंजाब की राजनीति गर्मा गई है।
स्वर्ण मंदिर के बाहर हुआ हमला
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर गोलीचली है, हालांकि वह हमले में बाल.बाल बच गए हैं, यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर घटी जहां सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर एक शख्स ने अचानक गोली चला दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। जिस समय यह घटना घटी उस समय काफी लोग वहां पर मौजूद थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
वारदात सुबह नाै बजे के बाद उस समय हुई जब सुखबीर सेवादार की भूमिका निभाने के लिए मेन गेट पर तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। दल खालसा का है आरोपी जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह चाैरा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई। वारदात मेन गेट के सामने हुई।





