,

हिंदू धर्म के अपमान के आरोप में सपा विधायक राम अचल राजभर के खिलाफ धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Protest against SP MLA Ram Achal Rajbhar for insulting Hindu religion

वायरल वीडियो को लेकर बढ़ा विवाद

अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक राम अचल राजभर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हिंदू धर्म का अपमान करने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राम अचल राजभर ने रामायण जलाने वालों का समर्थन किया और अयोध्या व कुंभ न जाने की बात कही, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में कई लोगों ने विधायक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धर्म का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, मामले के बढ़ते विवाद पर विधायक राम अचल राजभर ने एक पत्र जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उनके एक पुराने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

विधायक ने कहा, “मेरे वीडियो से अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ। मेरा किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावना आहत करने का कोई इरादा नहीं था।”

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय