अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ शुरू, घाटों पर बिछाए जाएंगे लाखों दीये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Preparations for Deepotsav begin in Ayodhya, lakhs of diyas will be lit on the ghats.

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। घाटों पर आज से दीयों को बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस बार लगभग 32 हज़ार वालंटियर्स दीपोत्सव के दौरान घाटों पर दीया सजाने का कार्य करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 26 लाख 11 हज़ार 101 दीयों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

वालंटियर्स को दी गई सुरक्षा और सावधानी की हिदायत

एडीएम सिटी ने सभी वालंटियर्स को सतर्क रहने की अपील की और कहा कि वे निर्धारित घाटों के अलावा कहीं और न जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखकर तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित किया जाए। दीप प्रज्वलन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग भी पूरी तरह वर्जित रहेगा।

आई कार्ड और सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान

एसपी सिटी ने कहा कि दीपोत्सव आई कार्ड को किसी के साथ साझा न किया जाए और सोशल मीडिया पर भी इसका कोई फोटो अपलोड न किया जाए। यदि किसी वालंटियर का डुप्लीकेट आई कार्ड पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और घाटों पर दीयों की सजावट के साथ-साथ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।