Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदल दी किस्मत, बिना गॉडफादर कैसे बनीं ‘डिंपल क्वीन’ प्रीति जिंटा, जानिए पूरा सफर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Preity Zinta Birthday

Edit by: Priyanshi Soni

Preity Zinta Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार की अपनी अलग कहानी और संघर्ष होता है। कुछ कलाकारों को फिल्मी परिवार का सहारा मिलता है, तो कई को लंबा स्ट्रगल करना पड़ता है। प्रीति जिंटा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनका न तो कोई गॉडफादर था और न ही फिल्मी बैकग्राउंड, लेकिन अपनी मेहनत, टैलेंट और किस्मत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया।

एक छोटे फैसले से शुरू हुआ फिल्मी सफर

चुलबुली मुस्कान, गालों पर डिंपल्स और बेबाक अंदाज के कारण ‘डिंपल क्वीन’ कही जाने वाली प्रीति जिंटा का फिल्मी सफर किसी बड़े प्लान का नतीजा नहीं था। कहा जाता है कि उनकी जिंदगी की दिशा एक सिक्के के उछाल से तय हुई थी। आज भले ही वे फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनका संघर्ष और सफर आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

Preity Zinta Birthday: शिमला में जन्म और बचपन की बड़ी त्रासदी

प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला के एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे। महज 13 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में पिता को खो देने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इस हादसे में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

पढ़ाई में अव्वल, सपने कुछ और थे

प्रीति पढ़ाई में हमेशा आगे रहीं। उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उनके माता-पिता चाहते थे कि वे इंडियन फॉरेस्ट सर्विस जॉइन करें, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें अलग राह पर ले आया।

Preity Zinta Birthday: मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर

Preity Zinta Birthday

प्रीति जिंटा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उनकी पहली कमाई सिर्फ 50 रुपये थी, जिसे उन्होंने अपनी दोस्त को गिफ्ट कर दिया था। साल 1996 में एक पार्टी के दौरान उन्हें पहला कमर्शियल एड मिला और यहीं से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी।

‘दिल से’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

एक ऑडिशन के दौरान शेखर कपूर ने प्रीति को नोटिस किया और बाद में मणि रत्नम ने उन्हें फिल्म ‘दिल से’ में कास्ट किया। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘प्रेमांते इदेरा’ से साउथ में भी डेब्यू किया।

Preity Zinta Birthday: हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट

डेब्यू के बाद प्रीति जिंटा ने ‘सोल्जर’, ‘क्या कहना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कोई मिल गया’ और ‘वीर-जारा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। साल 2008 के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

34 अनाथ बच्चियों का सहारा बनीं प्रीति

साल 2009 में अपने जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने 34 अनाथ बच्चियों को गोद लेने का फैसला किया। वे आज भी उनकी पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी निभाती हैं।

Preity Zinta Birthday: शादी, परिवार और नई जिंदगी

पर्सनल लाइफ में कई नामों से जुड़ने के बाद प्रीति ने साल 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की। 2021 में सरोगेसी के जरिए वे जुड़वा बच्चों जय और जिया की मां बनीं।

बिजनेसवुमन और आईपीएल टीम की को-ओनर

प्रीति जिंटा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करोड़ों में है और वे लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

Preity Zinta Birthday: ‘लाहौर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी

लंबे समय बाद प्रीति जिंटा फिल्म ‘लाहौर 1947’ से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Read Also: Mardaani 3 Day 1: मर्दानी 3 का धमाका! रानी मुखर्जी ने पहले दिन कमाए 3.80 करोड़, मुंबई में दिखा सबसे ज्यादा जलवा

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के