महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली एंटी ड्रोन तैनात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Powerful anti drone deployed for security of devotees in Mahakumbh

महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में 45 करोड़ लोगों की देखरेख का सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है। महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शक्तिशाली एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया गया है। साथ ही, बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन को लेकर बेहद सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महाकुम्भनगर में दो ड्रोन को हवा में फर्राटा भरते दबोचा गया है। आगे सतर्कता का पूरा ध्यान रखने के साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

2 ड्रोन किए डिएक्टिवेट
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर महाकुम्भनगर की पुलिस बेहद चौकन्नी है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है। पहले दिन ही काम करते हुए बेहद हाईटेक एंटी ड्रोन ने बिना अनुमति हवा में फर्राटा भर रहे दो ड्रोन को मारकर डिएक्टिव कर दिया है। इसके संचालकों को बाकायदा नोटिस भी जारी किया गया है।

होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति महाकुम्भनगर मेला क्षेत्र में किसी भी कीमत पर ड्रोन उड़ाए नहीं जा सकेंगे। इसके लिए बाकायदा पहले से पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही ड्रोन हवा में उड़ान भर सकेंगे। बिना अनुमति ड्रोन संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञ 24 घंटे अलर्ट मोड पर
महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद शक्तिशाली एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया गया है। इसके लिए अनुभवी विशेषज्ञों को यहां महाकुम्भनगर में बुलाया गया है। आते ही एक्सपर्ट अपनी पोजिशन ले चुके हैं। वे एक जगह तैनात रहकर मेला क्षेत्र में उड़ने वाले सभी ड्रोन पर नजर रख रहे हैं। इन्हें 24 घंटे अलर्ट रखा गया है। साथ ही शंका होने पर ये हवा में ही किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम हैं।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार