By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Power Plant Protest : RKM पावर प्लांट के भू-विस्थापित किसानों का प्रदर्शन, नियमित नौकरी और वेतन वृद्धि की मांग
छत्तीसगढ

Power Plant Protest : RKM पावर प्लांट के भू-विस्थापित किसानों का प्रदर्शन, नियमित नौकरी और वेतन वृद्धि की मांग

Abhishek Singh
Last updated: June 9, 2026 4:05 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Power Plant Protest : कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे सैकड़ों भू-विस्थापित कर्मचारी

Power Plant Protest : सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर जेनरेशन कंपनी के खिलाफ भू-विस्थापित किसानों और कर्मचारियों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रभावित कर्मचारी कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि कंपनी ने जमीन अधिग्रहण के समय नियमित नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वर्षों बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।

Contents
Power Plant Protest : कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे सैकड़ों भू-विस्थापित कर्मचारीPower Plant Protest : जमीन देने के बदले नौकरी का मिला था आश्वासनPower Plant Protest : वेतन वृद्धि की मांगPower Plant Protest : मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा धरनाPower Plant Protest : प्रशासन से न्याय की उम्मीद

NEET Re-Exam Bihar : पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

Power Plant Protest : जमीन देने के बदले नौकरी का मिला था आश्वासन

भू-विस्थापित कर्मचारियों का कहना है कि करीब 15 वर्ष पहले कंपनी ने किसानों से उनकी जमीन अधिग्रहित की थी। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि परिवार के सदस्यों को कंपनी में स्थायी रोजगार दिया जाएगा। लेकिन आज तक अधिकांश लोगों को नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है और वे ठेका या अस्थायी व्यवस्था के तहत काम करने को मजबूर हैं।

Power Plant Protest : वेतन वृद्धि की मांग

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उनके वेतन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। महंगाई और बढ़ती जरूरतों के बीच वर्तमान वेतन से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनका मासिक वेतन कम से कम 20 हजार रुपये किया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

Power Plant Protest : मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा धरना

ज्ञापन में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे कंपनी के एडमिन बिल्डिंग के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन समाधान नहीं।

Power Plant Protest : प्रशासन से न्याय की उम्मीद

भू-विस्थापित कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन किसानों ने अपनी जमीन विकास और उद्योग के नाम पर दी थी, आज वही लोग रोजगार और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

read more : BRICS Agriculture Summit : ब्रिक्स देशों का सम्मेलन, कृषि में नवाचार पर मंथन,ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की बैठक

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsTODAY NEWSआरकेएम पावर प्लांटकलेक्टर जनदर्शनकिसान आंदोलनछत्तीसगढ़ समाचारडभरा समाचारनियमित नौकरीभू विस्थापित कर्मचारीवेतन वृद्धि मांगसक्ती समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Facebook Down भारत समेत कई देशों में Facebook ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Facebook Outage : दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी, Meta ने कहा- जल्द होगी समस्या दूर

By Swadesh News
Pin Postमध्यकाल

PM Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अंतरित,किसानों का सुरक्षा कवच, PM फसल बीमा योजना

By Abhishek Singh
Police take major action
उत्तर प्रदेश

Police take major action: जालौन में 467 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

By Yoganand Shrivastava
Child Murder Case
उत्तर प्रदेश

Child Murder Case: 4 वर्षीय बेटे की हत्या मामले में मां को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 60 हजार रुपये का जुर्माना

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?