By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > बिहार > NEET Re-Exam Bihar : पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम
बिहार

NEET Re-Exam Bihar : पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

Abhishek Singh
Last updated: June 9, 2026 3:52 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

NEET Re-Exam Bihar : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

NEET Re-Exam Bihar : 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त बनाने के लिए बिहार सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही इस विषय पर विस्तृत समीक्षा की जा चुकी है और राज्य सरकार परीक्षा को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से मुक्त रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Contents
NEET Re-Exam Bihar : मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रियNEET Re-Exam Bihar : वायु सेना के विमान से पहुंचेंगे प्रश्नपत्रNEET Re-Exam Bihar : 34 जिलों में बनाए गए 331 परीक्षा केंद्रNEET Re-Exam Bihar : सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे निगरानीNEET Re-Exam Bihar : कोचिंग संस्थानों पर विशेष नजरNEET Re-Exam Bihar : हर केंद्र पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारीNEET Re-Exam Bihar : 20 जून को होगी अनिवार्य मॉक ड्रिलNEET Re-Exam Bihar : परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधाNEET Re-Exam Bihar : रेलवे स्टेशनों और केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाNEET Re-Exam Bihar : योग दिवस और परीक्षा के लिए अलग-अलग टीमेंNEET Re-Exam Bihar : प्रतिदिन होगी तैयारियों की समीक्षा
NEET Re-Exam Bihar

NEET Re-Exam Bihar : वायु सेना के विमान से पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। डाक विभाग के समन्वय से भारतीय वायु सेना के विशेष विमानों द्वारा प्रश्नपत्रों को सीधे राज्य स्तरीय हब तक पहुंचाया जाएगा।इस नई व्यवस्था से प्रश्नपत्रों की ढुलाई में लगने वाला समय घटकर मात्र 2 से 3 घंटे रह जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

NEET Re-Exam Bihar : 34 जिलों में बनाए गए 331 परीक्षा केंद्र

राज्य के 34 जिलों के 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 1,56,061 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 81,165 छात्र और 74,896 छात्राएं हैं।पटना में सबसे अधिक 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 46,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, सीवान, मोतिहारी, भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया और समस्तीपुर सहित कई जिलों में व्यापक व्यवस्था की गई है।

NEET Re-Exam Bihar : सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे निगरानी

पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई व्यक्ति पेपर लीक का झूठा दावा करता है, फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करता है या अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों का तुरंत खंडन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रिवेंटिव अरेस्ट भी किया जा सकता है।

NEET Re-Exam Bihar : कोचिंग संस्थानों पर विशेष नजर

राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों की निगरानी की जाएगी। जिन संस्थानों का नाम पहले किसी संदिग्ध गतिविधि में सामने आया है, उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। आईबी और एलआईयू के इनपुट के आधार पर संवेदनशील संस्थानों की लगातार मॉनिटरिंग होगी।

NEET Re-Exam Bihar : हर केंद्र पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एक पुलिस टीम लीडर की तैनाती अनिवार्य होगी।अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार 3 से 14 पुलिसकर्मी या होमगार्ड फ्रिस्किंग ड्यूटी में लगाए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाएगी।

NEET Re-Exam Bihar : 20 जून को होगी अनिवार्य मॉक ड्रिल

परीक्षा से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण 22 जून से पहले प्रभावी नहीं होगा। इसके अलावा 20 जून को सभी कर्मियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें उपस्थिति अनिवार्य होगी।

NEET Re-Exam Bihar : परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

बिहार सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को विशेष राहत देते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है।इससे दूर-दराज के जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

NEET Re-Exam Bihar : रेलवे स्टेशनों और केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

रेलवे पुलिस को स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बैठने के लिए छायादार स्थानों की व्यवस्था की जाएगी।गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, सत्तू, ओआरएस पैकेट और मेडिकल मोबाइल यूनिट भी उपलब्ध रहेगी।

NEET Re-Exam Bihar : योग दिवस और परीक्षा के लिए अलग-अलग टीमें

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आयोजित होना है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योग दिवस और नीट परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रशासनिक और पुलिस टीमें कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में योग दिवस के आयोजन से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार का टकराव उत्पन्न होता है तो परीक्षा की सुरक्षा और संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

NEET Re-Exam Bihar : प्रतिदिन होगी तैयारियों की समीक्षा

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा करें और किसी भी कमी को तत्काल दूर करें।सरकार का उद्देश्य है कि NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो तथा परीक्षार्थियों का भरोसा बना रहे।

read more : (1) PM Modi 12 Years : पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण, सीएम डॉ. यादव बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए प्रधानमंत्री

(2)Gold Silver Price Today 9 June 2026 : सोना-चांदी के भाव जानिए, भोपाल-इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों के ताजा रेट

(3)BRICS Agriculture Summit : ब्रिक्स देशों का सम्मेलन, कृषि में नवाचार पर मंथन,ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की बैठक

TAGGED:Bihar GovernmentBihar newschattisgarhCompetitive ExamEducation NewsExam SecurityHindi NewsMadhya PradeshMP NewsNEET Re ExamnewsPratyaya AmritTODAY NEWSuttar pradeshVinay Kumarनीट 2026नीट री-एग्जामपरीक्षा सुरक्षाप्रतियोगी परीक्षा NEET 2026प्रत्यय अमृतबिहार नीट परीक्षाबिहार न्यूजबिहार सरकारविनय कुमारशिक्षा समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

IMD Weather Update: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट
मौसम

IMD Weather Update : दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य का मौसम

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Andhra Pradesh COVID Cases: आंध्र प्रदेश में 16 कोरोना केस, 4 मौतें, अलर्ट जारी
Pin Postआंध्र प्रदेशदेश- विदेश

COVID 19 Returns : आंध्र प्रदेश में बढ़े कोविड-19 के मामले, 16 संक्रमित मिले, 4 मौतें; स्वास्थ्य विभाग ने की स्थिति स्पष्ट

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
राजस्थान

Cyber Crime Control : राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त, पुलिस मुख्यालय में की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

By Abhishek Singh
Facebook Down भारत समेत कई देशों में Facebook ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Facebook Outage : दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स को हुई परेशानी, Meta ने कहा- जल्द होगी समस्या दूर

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?