By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > BRICS Agriculture Summit : ब्रिक्स देशों का सम्मेलन, कृषि में नवाचार पर मंथन,ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की बैठक
Pin Postमध्यकाल

BRICS Agriculture Summit : ब्रिक्स देशों का सम्मेलन, कृषि में नवाचार पर मंथन,ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की बैठक

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 9, 2026 5:38 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
3 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

BRICS Agriculture Summit : 21 देशों के कृषि मंत्री, अधिकारी हो रहे शामिल ,कृषि में नवाचार, विस्तार और व्यापार पर बात

BRICS Agriculture Summit : इंदौर में आज से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे है। मंगलवार को पहले सत्र में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना, कृषि व्यापार का विस्तार करना और सतत कृषि विकास को गति देने के लिए तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना रहा। बैठक में खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, बाजार पहुंच, जलवायु-लचीली खेती में सहयोगात्मक अनुसंधान सहित पारस्परिक प्राथमिकताओं पर रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ, जो रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

BRICS Agriculture Summit : भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान आयोजित सम्मेलन में कृषि, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ खेती के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। जिसमें ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि कृषि, खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल कृषि, नवाचार, किसानों की आय वृद्धि और वैश्विक कृषि सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि ब्रिक्स समूह आज वैश्विक कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में बेहद प्रभावशाली मंच बन चुका है। दुनिया की लगभग 42% कृषि भूमि, 68% कृषि जोतें और 42% खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के पास है। ऐसे में इंदौर में होने वाली यह बैठक वैश्विक कृषि नीतियों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। सम्मेलन में विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की चुनौतियों, कृषि ऋण, बाजार तक पहुंच और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर फोकस रहेगा।

BRICS Agriculture Summit : यह सम्मेलन केवल एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को वैश्विक कृषि, निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने का भी अवसर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे प्रदेश की कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात संभावनाओं को नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा है कि यह आयोजन राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर भी प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश कृषि कल्याण वर्ष मना रहा है। ऐसे में भविष्य की दृष्टि से होने वाला ये आयोजन मध्यप्रदेश के विकास के साथ प्रधानमंत्री के सपने को भी साकार करेगा।

read more : Shourya Chakra 2026 : राष्ट्रपति ने वीर जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित, छग के पुलिस अधिकारी भी शामिल

TAGGED:BRICS Agriculture SummitchattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

dharmendra-pradhan-resignation-neet-ug-controversy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

By Rakhi Verma Executive Editor
CJP Central Govt Agreement say jp-nadda
दिल्लीदेश- विदेश

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

By Swadesh News
Bihar Bandh
बिहार

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

By Yoganand Shrivastava
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट: पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia Assembly By Election : जनसभाओं में मुख्यमंत्री की हुंकार, कांग्रेस पर वार, उपचुनाव में दिग्गजों का प्रचार, कौन होगा दमदार ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?