Isa Ahmad
Political Statement: गांवों पर बीजेपी का फोकस, कांग्रेस पर साधा निशाना
Political Statement: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के “गांव चलो अभियान” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की आत्मा गांवों में बसती है और बीजेपी का एजेंडा कभी बदलता नहीं है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को बीजेपी की मूल विचारधारा बताते हुए कहा कि संगठनात्मक रूप से गांव-गांव तक पहुंचने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।
जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ (पॉलिटिकल माइलेज) के लिए काम करती है, जबकि बीजेपी “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ती है।
Political Statement: हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान, वायरल वीडियो पर पार्टी लेगी संज्ञान
जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सभी के लिए मान्य होता है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होता। यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया के तहत आया है, इसलिए इसका सम्मान किया जाना चाहिए।
READ ALSO: bjp 47th foundation day : शून्य से शिखर तक की यात्रा, भारतीय जनता पार्टी का सफरनामा
वहीं बीजेपी विधायक के वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है और उसकी सत्यता की पुष्टि जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को पार्टी फोरम में देखा जाता है और पार्टी पदाधिकारी इस पर संज्ञान लेते हैं। वीडियो की जांच के बाद शीर्ष नेतृत्व उचित निर्णय लेगा।





