,

Illegal liquor: मगरलोड में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Illegal liquor

Report by: Kisan Lal

Illegal liquor: छत्तीसगढ़ के मगरलोड में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को 40 वर्षीय महिला आरोपी चमेली साहू बेलोरा निवासी के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ और अवैध शराब बरामद हुई।

Illegal liquor: बेचने के मकसद से रखी गई अवैध शराब

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने घर में अवैध शराब रखकर बेचने का इरादा रखती थी। बरामद शराब की कीमत लगभग 2,400 रुपये आंकी गई है।

Illegal liquor: आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया

मगरलोड पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Illegal liquor: स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यवाही पर उठाए सवाल

वहीं इलाके के लोग कहते हैं कि पुलिस केवल छोटी-छोटी कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में लगी है, जबकि थाने से कुछ ही दूरी पर नशे का व्यवसाय जारी है। इसके चलते पुलिस की प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं और बड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

read also: Ambikapur road accident: ई-रिक्शा और पिकअप की टक्कर, 2 युवकों की मौत

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…