,

Firozabad: जिला अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस बनी ‘आग का गोला’; मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद स्थित सरकारी जिला अस्पताल परिसर में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक एम्बुलेंस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। गनीमत यह रही कि एम्बुलेंस अस्पताल की मुख्य इमारत से कुछ दूरी पर खड़ी थी, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Firozabad कंडम एम्बुलेंस में भड़की आग, परिसर में दहशत

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल परिसर के एक कोने में खड़ी एक कंडम (पुरानी) एम्बुलेंस में अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। रात का समय होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन आग की लपेट में आ गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग की उठती लपटों को देख वहां मौजूद तीमारदारों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

Firozabad फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और फायर फाइटरों की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। आग इतनी बेकाबू थी कि बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया, लेकिन तब तक एम्बुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

Firozabad आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी

अस्पताल परिसर में खड़ी इस पुरानी एम्बुलेंस में आग कैसे लगी, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कंडम वाहन होने के कारण पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है। स्थानीय पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता चल सके।

Read this: Bhopal: NSG कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए CM डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…