Police Lawyer Clash: न्यू आगरा थाने में पुलिस- वकील आमने-सामने, हाथापाई का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Police Lawyer Clash

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Police Lawyer Clash: आगरा के थाना न्यू आगरा परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। थाने के अंदर हुई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Police Lawyer Clash:: अधिवक्ता के समर्थन में थाने पहुंचे वकील

जानकारी के अनुसार, एक अधिवक्ता के साथ हुई कथित घटना के विरोध में बड़ी संख्या में वकील थाना न्यू आगरा पहुंचे थे। अधिवक्ताओं का कहना था कि वे अपने साथी के साथ हुई घटना को लेकर तहरीर देने आए थे, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Police Lawyer Clash: कहासुनी के बाद हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पुलिस व अधिवक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

वीडियो वायरल, पुलिस-प्रशासन हरकत में

Police Lawyer Clash

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह थाना परिसर के अंदर पुलिस और अधिवक्ता आपस में उलझते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डिवीजन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Police Lawyer Clash: जांच के आदेश, कार्रवाई की बात

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता वर्ग में भारी आक्रोश है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना न केवल पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनाव को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कानून के रक्षक और न्याय के प्रतिनिधि आमने-सामने होने पर हालात कितने संवेदनशील हो सकते हैं।

Read also: Vrindavan Holi 2026: बसंत पंचमी पर वृंदावन में ब्रज होली का शुभारंभ, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार