दिल्ली चुनाव को लेकर यूपी व हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए दिल्ली पुलिस का साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऐक्शन मोड में आ गया है। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से जहां शरारती तत्वों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ धरपकड़ तेज की वहीं आचार संहिता तोड़ने वालों पर भी सख्ती दिखा रही है। चुनाव के चलते पुलिस ने हरियाणा से लगते बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नौ पिकेट लगाए हैं। वसंत कुंज और कापसहेड़ा पुलिस थाने के आस-पास हर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली जा रही है। एक जानकारी अनुसार आचार संहिता लगने से अब ते करीब 7894 वाहन जांचे जा चुके हैं। यही नहीं 1148 किराएदार और नौकरों के सत्यापन की प्रक्रिया भी की गई है। इसके अतिरिक्त 194 होटल्स को जांच के दायरे में लिया गया है। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई : एक्साइज एक्ट के तहत 34 केस दर्ज किए गए हैं। 10 हजार से अधिक अवैध शराब की बोतलें जब्त की गईं हैं। 16.73 किलोग्राम गांजा और 36.90 ग्राम हेरोइन को ड्रग्स से संबंधित चार मामलों में बरामद किया गया है। यही नहीं आर्म्स एक्ट के तहत 4 पिस्टल और 5 चाकू को 10 लोगों से बरामद किया गया है। गहन पुलिस अभियान : पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद से 200 लोगों को गिरफ्तार किया है। साढ़े चार हजार से अधिक: लोगों से पूछताछ की गई है। 5 लोगों की हिस्ट्रीशीट दोबारा खोली गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर फोकस : साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में कुल 777 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 186 को संवेदनशील घोषित किया गया है। स्थिति को सामान्य रखने के लिए बाहरी फोर्स की तैनाती की गई है। पांच कंपनियां स्थायी रूप से और 3-4 कंपनियां गश्त और तलाशी अभियानों के लिए हैं। फुट पेट्रोलिंग और संदिग्धों की जांच नियमित रूप से की जा रही है।

रूपया तीन पैसे बढ़ा, कीमत हुई 86.58 डॉलर….यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार