अश्विन के संन्यास पर पीएम मोदी की चिट्ठी: कहा- जर्सी नंबर 99 की कमी खलेगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi wrote a letter to Ravichandran Ashwin

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। पिंक बॉल मुकाबले को उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला बताया। अश्विन के संन्यास के बाद से देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। पीएम मोदी ने भी रविचंद्रन अश्विन के संन्यास पर चिट्ठी लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मोदी ने लिखा कि, समय में जब हर कोई और ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक ऐसी कैरम बॉल फेंकी, जिसने सभी को चकमा दे दिया। लोगों को जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी।

पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, आपके संन्यास ने भारत के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट में प्रशंसकों को चकित कर दिया। हम सभी आपसे और भी ज्यादा ऑफ ब्रेक का इंतजार कर रहे थे और आपने कैरम बॉल फेंककर चकमा दिया। आपके लिए यह निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा। खासकर जब आप भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर आपके शॉट ने खूब तालियां बटोरी थीं। जिस तरह से आपने गेंद को छोड़ा। उसे वाइड बॉल बनने दिया, उससे आपकी सूझबूझ का पता चलता है। हम सभी को वह पल याद है, जब आपकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और आपने मैदान में वापसी की। साथ ही चेन्नई में जब बाढ़ की स्थिति थी और आप अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिस तरह से आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते रहे, वे खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने अश्विन के करियर की अचीवमेंट के लिए सराहना करते हुए लिखा कि, आपके विकेट, रन और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। अपने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट लिए। वनडे वर्ल्ड कप-2011, चैंपियंस ट्रॉफी-2013 और ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जैसी अचीवमेंट ने आपको भारतीय टीम का अहम सदस्य बनाया। लोग जर्सी नंबर-99 की कमी को हमेशा महसूस करेंगे। क्रिकेट प्रेमी हमेशा उस पल को याद करेंगे, जब आपने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था। 2021 में सिडनी टेस्ट में आपकी मैच बचाने वाली पारी ने देश को यादगार लम्हे दिए। लोग आपको कई मैचों के लिए याद करते हैं। 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में आपने जिस तरह गेंद को छोड़कर अपना प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया। वह लाजवाब था और आपके विनिंग शॉट ने उस मैच को हमारी यादों में बसा दिया है। रविचंद्रन अश्विन देश के लिए 2010 से 2024 के बीच कुल 287 मैच खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उनको 379 पारियों में 765 सफलता हाथ लगी। देश के लिए वह टेस्ट क्रिकेट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 233 पारियों में 4394 रन निकले।

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली