,

PM मोदी दीपावली का तोहफा देने पहुंचेंगे वाराणसी, 6,611.18 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

UP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को दीपावली की सौगात देने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने सांसद का ग्रैंड वेलकम करने के लिए काशी तैयार है। तीसरी बार वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री बनने के बाद काशी को पीएम मोदी विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। काशी से ही देश को 6,611.18 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके देशवासियों को सौगात देंगे ।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य , शिक्षा , खेल ,धर्म ,पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन जैसी कई सुविधाओं का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। वह आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को आमजन के लिए लोकार्पित करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से अधिक लोगो से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन व्यवस्था की घोषणा मंच से कर सकते है। कार्यक्रम के अंतर्गत, करीब 1 बजे पीएम वाराणसी पहुंचेंगे और लगभग 6 बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद रहने की भी संभावना है। सिविल एविएशन ,ओलिंपिक संघ आदि के पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते है ।

काशी आगमान पर ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
विकास की परियोजनाओं से काशी का कायाकल्प करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक बार फिर पूर्वांचल समेत देश के अन्य भागों को दीपावली में विकास की सौगात देने जा रही है। भाजपा ,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमत्री के रविवार को काशी आगमान पर उनका स्वागत काशीवासी ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्रालय के उद्घाटन के बाद सड़क मार्ग से सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचकर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को सिगरा स्टेडियम में सम्बोधित करेंगे, इसमें 20 हज़ार से अधिक लोगो के रहने की सम्भावन है। इसमें प्रमुख रूप से खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, बुद्धजीवियों, प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्त्ता रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुड़े 90 करोड़ की लागत से बने आधुनिक आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, सिगरा स्टेडियम समेत 380.13 करोड़ की लागत से तैयार14 परियोजनाएं को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं, 2,874.17 करोड़ की लागत की 2 महत्पूर्ण योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…