,

PM मोदी ने भावनगर में नन्हे बालक को सैल्यूट किया, बच्चा खुशी से झूम उठा

BY: Yoganand Shrivastva

गुजरात: भावनगर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। यह रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांधी मैदान में समाप्त हुआ, जहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने पीएम मोदी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

रोड शो का खास पल
रोड शो के दौरान एक दिल को छू लेने वाला क्षण भी सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा पीएम मोदी को देखकर उन्हें सैल्यूट करने लगा। इस पर पीएम मोदी ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और नन्हे बालक को सैल्यूट करके उसका उत्साह बढ़ाया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिल को छू रहा है।

भावनगर में परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी ने भावनगर में 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर जोर दिया और कहा कि देश की बड़ी समस्याओं का समाधान अन्य देशों पर निर्भरता कम करने में है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने लाइसेंस राज जैसी पाबंदियों के जरिए देश के प्रतिभाशाली लोगों के हौसले तोड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के व्यापार में विदेशी कंपनियों का दबदबा बढ़ गया है और हमें सेमीकंडक्टर और जहाज जैसे अहम उत्पादों को देश में ही बनाना होगा। साथ ही, उन्होंने भारत के बंदरगाहों को वैश्विक समुद्री शक्ति के तौर पर देश के विकास की रीढ़ बताते हुए आत्मनिर्भरता का संदेश दोहराया।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक