PM Modi Israel Visit: PM मोदी का इजरायल दौरा, संसद को करेंगे संबोधित, हथियार डील पर हो सकती है चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 25 फरवरी को दो दिन के लिए इजरायल के राजकीय दौरे पर जा रहे हैं। इजरायली समयानुसार दोपहर 12:45 बजे वे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहाँ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू उनका स्वागत करेंगे।

यह प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल का दूसरा दौरा है। इस दौरान वे इजरायली प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायली संसद कनेस्सेट को संबोधित करेंगे। संसद को संबोधित करना उनके लिए एक विशेष सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को मिलता है।

PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

PM Modi Israel Visit: रक्षा सहयोग और आयरन डोम तकनीक

इस दौरे का सबसे अहम पहलू रक्षा सहयोग है। इजरायल ने अपनी प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली भारत के साथ साझा करने और ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया है। इसे भारत अपने स्वदेशी सुदर्शन चक्र कार्यक्रम में शामिल कर सकता है, जिससे कम दूरी के हवाई खतरों से सुरक्षा मजबूत होगी।

PM Modi Israel Visit

भारत और इजरायल के बीच अब तक का रक्षा सहयोग मजबूत रहा है। इससे पहले इजरायल से प्राप्त ड्रोन तकनीक ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत को महत्वपूर्ण बढ़त दी थी। 2026 तक करीब 8.6 अरब डॉलर के रक्षा समझौते की योजना है, जिससे इजरायल फ्रांस के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन जाएगा।

PM Modi Israel Visit: नई तकनीक और इनोवेशन पर जोर

रक्षा के अलावा यात्रा के दौरान साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष सहयोग पर भी ध्यान दिया जाएगा। यरुशलम में दोनों देशों के लिए ज्वॉइंट इनोवेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जो इजरायल की हाई-टेक विशेषज्ञता और भारत की बड़े स्तर पर कार्यान्वयन क्षमता को दर्शाएगा।

इसके अलावा, 2025 में हुए द्विपक्षीय निवेश समझौते के बाद अब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत तेज होने की संभावना है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कनेस्सेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे।

read also: Trump on Operation Sindoor: ट्रंप का अमेरिका की संसद में बड़ा दावा, कहा- ऑपरेशन सिंदूर में भारत-पाक युद्ध रोका, 35 मिलियन लोगों की जान बचाई

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप