,

कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, जानिए क्या कहा…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hindu temples in Canada

Canada Hindu Temple: कनाडा में बीते दिन रविवार को हिंदू मंदिरों पर हमले करने की खबर सामने आई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले को लेकर आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने इस घटना को लेकर निंदा की है।

PM मोदी ने की निंदा
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में हो रहे हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर लिखा कि, “मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे. हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।”

हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर हुए हमले

आपको बताते चलें कि, बीते दिन रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में स्थित हिंदू सभा मंदिर में आए श्रद्धालुओं पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था। इस हमले के दौरान मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी और डंडों से पिटाई की गई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, कनाडा और भारत के बीच तनातनी का दौर काफी समय से चल रहा है इसके बाद यह हमला होने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

क्या है पूरी घटना
कनाडा में एक बार फिर हिन्दू मंदिर पर हमला किया गया था। हिन्दू फोरम फॉर कनाडा की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सिख समुदाय के कुछ लोग मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में भारतीय उच्चायोग ने नाराजगी जताते हुए स्टेटमेंट जारी किया था। जानकारी के अनुसार कनाडा के टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर यह हमला किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सिख समुदाय के लोग पीले झंडे हाथों में लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले भी कनाडा में हिन्दू मंदिर को टारगेट करने की खबरें सामने आई थी।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी