,

जन्मदिन विशेष: सोशल मीडिया के बादशाह हैं PM मोदी, करोड़ों लोग करते हैं फॉलो

जन्मदिन विशेष: सोशल मीडिया के बादशाह हैं PM मोदी, करोड़ों लोग करते हैं फॉलो

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में इस मौके पर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता और नेता इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। जगह-जगह वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर PM मोदी का जलवा

राजनीतिक उपलब्धियों के साथ-साथ नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई है। वे न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं।

  • फेसबुक पर 51 मिलियन फॉलोअर्स
  • एक्स (Twitter) पर 109 मिलियन फॉलोअर्स
  • इंस्टाग्राम पर 97.2 मिलियन फॉलोअर्स
  • यूट्यूब पर 29 मिलियन सब्सक्राइबर्स

ये आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल दुनिया में भी पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

क्यों हैं युवाओं के पसंदीदा?

मोदी की लोकप्रियता का बड़ा कारण उनकी टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि और नई चीजें सीखने की ललक है। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रखते, बल्कि समाजहित और जनजागरूकता फैलाने में भी करते हैं।

उनके पोस्ट्स और मैसेजेज़ युवाओं के बीच खूब शेयर होते हैं। चाहे स्कूल जाने वाला बच्चा हो या ग्रेजुएशन कर रहा छात्र—हर कोई उनसे जुड़ा महसूस करता है। यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया का बिग बॉस कहा जाता है।

वैश्विक स्तर पर छवि

विदेश यात्राओं के दौरान वैश्विक नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें और ऑनलाइन उपस्थिति यह साबित करती है कि मोदी केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहचाने और पसंद किए जाते हैं।

पीएम मोदी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की ये संख्या उनके प्रभाव, लोकप्रियता और युवा कनेक्शन का प्रमाण है। रियल लाइफ की तरह ही वर्चुअल दुनिया में भी उनका दबदबा कायम है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…