प्रधानमंत्री का देश को संदेश: 22 सितंबर से GST बचत उत्सव, खरीदें केवल स्वदेशी सामान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
प्रधानमंत्री का देश को संदेश: 22 सितंबर से GST बचत उत्सव, खरीदें केवल स्वदेशी सामान

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को संबोधित करते हुए 22 सितंबर से शुरू होने वाले GST बचत उत्सव की जानकारी दी। अपने 20 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि वे केवल वही सामान खरीदें, जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो।

साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से भी आग्रह किया कि वे स्वदेशी अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करें। पीएम ने कहा, “केन्द्र और राज्य मिलकर तभी आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा सपना पूरा होगा।”

प्रधानमंत्री के संबोधन की 5 प्रमुख बातें

1. नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी:

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाएगा। 22 सितंबर से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू होंगे। इसका उद्देश्य जनता की बचत बढ़ाना और लोगों को उनकी पसंद की चीजें खरीदने में मदद करना है।

2. वन नेशन वन टैक्स:

2014 में देश ने एकसमान टैक्स प्रणाली की दिशा में कदम बढ़ाया। पीएम ने बताया कि पहले अलग-अलग टैक्स की वजह से सामान की कीमतों में बढ़ोतरी होती थी, जिसका भार गरीब और मिडिल क्लास पर पड़ता था। अब वन नेशन वन टैक्स से यह समस्या हल हो गई है।

3. गरीब और मिडिल क्लास के लिए राहत:

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार ने इस साल 12 लाख रुपये की इनकम टैक्स छूट देकर मिडिल क्लास को उपहार दिया। GST में कमी के बाद घर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक और स्कूटर जैसी चीजें सस्ती होंगी।

4. सूक्ष्म और लघु उद्योग (MSME) को प्रोत्साहन:

PM मोदी ने MSME सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। GST की दरों में कमी और प्रक्रियाओं में सरलता से MSME को फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स कम देना होगा। पीएम ने कहा कि भारत में बने सामान की क्वालिटी दुनिया में बेस्ट होनी चाहिए।

5. स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत:

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, “हम जो मैन्यूफैक्चर करें, वो दुनिया में अच्छा हो। प्रोडक्ट की क्वालिटी भारत का गौरव बढ़ाए। रोजमर्रा की चीजें विदेशी होने से मुक्ति पाएँ और हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाएं। गर्व से कहो – ये स्वदेशी है, मैं स्वदेशी खरीदता और बेचता हूँ।”

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश साफ है – देशवासियों को स्वदेशी अपनाने और GST बचत उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करना। 22 सितंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव न सिर्फ आर्थिक रूप से लाभकारी होगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी मजबूत करेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत

PBKS beats CSK: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम

MPESB: मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

Rajpal Yadav ने पहली बार जेल का अनुभव किया साझा, फैंस और सहयोगियों का जताया आभार

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने फरवरी 2026 में चेक बाउंस केस

Pakistan में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, जनता को मिली बड़ी राहत

Pakistan: ईरान युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान की जनता

Iran-US War: लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल ने किए हवाई हमले

Iran-US War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले लगातार जारी

Liquor Shops: मदिरा दुकानों के संचालन पर मंथन, मंत्री-समिति की बैठक में निगम-मंडल गठन पर विचार

Liquor Shops: आबकारी विभाग के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति की वर्चुअल बैठक

Samrat Vikramaditya महानाट्य का काशी की धरा पर मंचन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की उत्कृष्ट अवधारणा का उदाहरण- CM योगी

Samrat Vikramaditya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर में युवक को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 45 जिलों में आंधी-बारिश

Aaj ka Panchang: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत और आज के दिन का धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 4 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें आपका कैसा

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी