Plywood factory worker death: यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूर की मौत, करंट या मशीन हादसे पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Plywood factory worker death

Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni

Plywood factory worker death: यमुनानगर में एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और मौत की वजह करंट लगना बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया गया।

Plywood factory worker death: मृतक की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले 35 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। अमित चार बच्चों का पिता था और पिछले करीब आठ वर्षों से जोड़ियो गुरुद्वारे के पास स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह वर्तमान में यमुनानगर की नवाब कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। अमित परिवार का एकमात्र सहारा था, जिसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Plywood factory worker death

Plywood factory worker death: मशीन के पास मिला शव, अस्पताल में किया गया मृत घोषित

मृतक के रिश्तेदार सुनील ने बताया कि अमित फैक्ट्री में सिलाई मशीन पर काम करता था। सोमवार शाम फैक्ट्री की एक मशीन खराब हो गई थी, जिसे तीन-चार मजदूरों ने मिलकर ठीक किया। मशीन ठीक होने के बाद जब अमित दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश की गई। कुछ देर बाद वह फैक्ट्री परिसर में जमीन पर पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Plywood factory worker death: परिजनों का आरोप: करंट से हुई मौत

परिजनों का आरोप है कि अमित की मौत फैक्ट्री में करंट लगने से हुई है। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री परिसर में हंगामा भी किया।

Plywood factory worker death: पुलिस का पक्ष, गमछा मशीन में फंसने से हादसा

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमित गले में गमछा डालकर ग्रेडर मशीन के पास काम कर रहा था। इसी दौरान उसका गमछा मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मुआवजे की मांग, समझौते का आरोप

मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, परिजनों ने यह आरोप भी लगाया है कि फैक्ट्री संचालक पैसे देकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also: HR News 21-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप