गंगा मैया की आस्था से खिलवाड़, मेला ककोड़ा में रुके पानी पर लगेगा मेला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Playing with the faith of Mother Ganga, a fair will be organised on the stagnant water in Kakora.

बरेली मंडल के जनपद बदायूँ में लगने वाला मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा इस बार भी चर्चा में है। परंपरागत रूप से गंगा मैया के तट पर लगने वाले इस मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पंचायत विभाग ने दावा किया है कि 29 अक्टूबर को झंडी पूजन के साथ मेला विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हमारी टीम ने जब मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया तो पता चला कि इस बार मेला ऐसे स्थान पर लगाया जा रहा है जहां बहती गंगा नहीं है, बल्कि रुके हुए जल पर मेला आयोजित किया जा रहा है। यही नहीं, महंत बाबा नन्हे दास का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर मेला लगाया गया था, जिससे आस्था से जुड़े लोगों में असंतोष देखने को मिला था।

बाबा नन्हे दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां अपार भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यदि पानी का स्तर बढ़ा या बहाव तेज हुआ, तो श्रद्धालुओं के लिए स्नान करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्ता पक्ष के नेता और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे गंगा स्नान करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

मेला ककोड़ा कादर चौक से लगभग 7 किलोमीटर आगे गंगा किनारे लगाया जाता है। फिलहाल जिला पंचायत द्वारा टेंट, तंबू और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। मेले के क्षेत्र में अस्थायी कोतवाली भी स्थापित कर दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

हालांकि स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंचायत की धीमी कार्यप्रणाली के कारण संभावना जताई जा रही है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तक सभी तैयारियां पूरी नहीं हो सकेंगी।

हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर यहां ‘रेट की चादर’ (रेतीले मैदान) पर तंबुओं का शहर बसता है, जहां लाखों श्रद्धालु गंगा मैया का आशीर्वाद लेने आते हैं। लेकिन इस बार की परिस्थितियां यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि क्या गंगा मैया की आस्था से खिलवाड़ करते हुए मेला परंपराओं के अनुरूप संपन्न हो पाएगा?

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।