Mohit Jain
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 81 गेंदों में 74 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली अब 70 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ दुनिया के सभी बल्लेबाजों से आगे हैं और महान सचिन तेंदुलकर (69 फिफ्टी प्लस स्कोर) को पीछे छोड़ दिया।

चेज़ में कोहली के आंकड़े
कोहली के 70 फिफ्टी प्लस स्कोर में 28 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। टारगेट चेज करते हुए उन्होंने अब तक 8138 रन बनाए हैं। उनके क्रीज पर रहने से भारतीय टीम के फैंस को जीत की उम्मीद बनी रहती है। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (55 फिफ्टी प्लस स्कोर) हैं।
वनडे करियर और उपलब्धियां
कोहली ने भारत के लिए 2008 में वनडे डेब्यू किया। अब तक 305 वनडे मैचों में उन्होंने 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। पिछले एक दशक में वह टीम इंडिया के लिए कई मैचों में निर्णायक भूमिका निभा चुके हैं और दुनिया के सबसे दमदार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
ODI में चेज करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर:
- विराट कोहली – 70
- सचिन तेंदुलकर – 69
- रोहित शर्मा – 55
- जैक कैलिस – 50
- क्रिस गेल – 46





