छठ पूजा 2025: दूसरे दिन खरना, जानें जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छठ पूजा 2025: दूसरे दिन खरना, जानें जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

खरना का महत्व:
छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी 26 अक्टूबर, 2025 को खरना किया जाएगा। इस दिन से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। खरना के दिन व्रती शाम को मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते हैं और पूजा के बाद ग्रहण करते हैं। इस दिन सूर्य देव और छठी माता की विशेष पूजा की जाती है।

खरना में क्या तैयार होता है:

  • चावल और गुड़ से बनी खीर
  • केला
  • गेहूं की रोटी
  • ठेकुआ

यह प्रसाद शुद्ध तन और मन से तैयार करके ग्रहण किया जाता है और इसके बाद व्रती अगले 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखते हैं।

छठ पूजा खरना सामग्री सूची:

  • बांस की टोकरियां (प्रसाद रखने के लिए)
  • गेहूं, चावल का आटा
  • धूप, दीप और अगरबत्ती
  • नए वस्त्र (व्रती के लिए)
  • शकरकंदी
  • बांस या पीतल का सूप
  • एक लोटा
  • सुथनी
  • गुड़
  • ठेकुआ
  • घी
  • शहद
  • चावल
  • 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
  • एक थाली
  • पानी वाला नारियल
  • पान, सुपारी
  • गन्ना, सिंघाड़ा
  • केला, नाशपाती, शरीफा
  • मूली
  • अदरक और हल्दी का हरा पौधा
  • डाभ नींबू (बड़ा और अंदर से लाल)
  • मिठाइयाँ
  • सिंदूर

खरना कैसे किया जाता है:
व्रती सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत रखते हैं। सुबह स्नान-ध्यान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं। विवाहित महिलाएं नाक से सिर तक सिंदूर लगाती हैं। शाम के समय प्रसाद मिट्टी के चूल्हे में पकाया जाता है।

प्रसाद की खीर, ठेकुआ और केला छठी माता और सूर्य देव की पूजा के बाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रती अगले 36 घंटों तक व्रत बनाए रखते हैं और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करते हैं।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में