Pilibhit: संदिग्ध हालात में झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit

Report By: NijamAli, Edit By: Priyanshi Soni

Pilibhit: पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झोपड़ी में रखा भूसा, गेहूं और घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

Pilibhit: गांव के बाहर स्थित थी झोपड़ी

पीड़ित हरिओम गौतम की यह झोपड़ी गांव के बाहर स्थित थी। आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने तुरंत पीड़ित को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

हजारों का नुकसान, चारपाई भी जली

आग पर काबू पाने तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित के अनुसार चारपाई सहित करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि समय रहते आग फैलने से पहले बुझा ली गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रशासन को दी सूचना, मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और हल्का लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित हरिओम गौतम ने नुकसान का आकलन कराकर सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी