Pilibhit News: पूरनपुर बिजली ऑफिस में बवाल, वकील और कर्मचारियों में चले लात जूते

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
pilibhit-puranpur-electricity-office-assault-lawyers-staff-dispute

रिपोर्ट- निजाम अली

Pilibhit News: पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय में मारपीट और विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के बीच हुए तीखे विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां मामला काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा।

आरोप है कि विद्युत कार्यालय के कैशरूम में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। कैशियर की ओर से आरोप लगाया गया है कि इस दौरान 1.39 लाख रुपये की लूट की गई।

वहीं, अधिवक्ता पक्ष ने विद्युत विभाग के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।

Pilibhit News: कोतवाली पहुंचा मामला, प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल

विवाद बढ़ने की सूचना पर एसडीएम और सीओ भी कोतवाली पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pilibhit News: बिजली आपूर्ति प्रभावित, शहर में हड़कंप

घटना के बाद विद्युत विभाग में कामकाज प्रभावित हुआ, जिससे नगर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली कटौती से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने