छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय से PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PCC chief Deepak Baij's mobile stolen from Chhattisgarh Congress headquarters

रिपोर्टर: हिमांशु पटेल

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा न तो कोई नीति है और न ही कोई योजना – बल्कि एक मोबाइल फोन है! कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का महंगा आईफोन चोरी हो गया है और इस चोरी ने राज्य की राजनीति में जबरदस्त भूचाल ला दिया है।

बैठक के दौरान मोबाइल गायब, कांग्रेस में मचा हड़कंप

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में NSUI पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। इसी दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल फोन रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

दीपक बैज ने मीडिया से कहा, “मुझे याद नहीं कि मोबाइल कहां रखा था।” इसके बाद राजीव भवन में हड़कंप मच गया और पदाधिकारी मोबाइल की खोज में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है और अब इस “मोबाइल कांड” ने सियासत की चिंगारी सुलगा दी है।

राजनीतिक बयानबाजी ने पकड़ा तूल

मोबाइल चोरी की घटना को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं:

  • पूर्व कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने पूछा – “राजीव भवन में CCTV क्यों नहीं हैं? चोरी रोकने से ज़्यादा ‘कुछ छुपाने’ की कोशिश तो नहीं हो रही?”
  • उन्होंने तीखा सवाल उठाया – “क्या कका (पूर्व सीएम भूपेश बघेल) के कार्यकाल से जुड़े ऐसे कौन से ‘काले राज़’ हैं जो इस मोबाइल में छिपे थे?”
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “राजीव भवन में CCTV कैमरे लगाना अब अनिवार्य होगा, हम CCTV एक्ट ला रहे हैं।”

बीजेपी ने साधा निशाना, कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी ने आरोप लगाया कि अगर मोबाइल में कुछ संवेदनशील जानकारी थी, तो उसे गायब करना संदेहास्पद है। पार्टी ने यहां तक कह दिया कि “क्या पूर्व सीएम बघेल या टीएस सिंहदेव पर शक किया जा रहा है?”

वहीं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा:

“मोबाइल मेरा चोरी हुआ है, लेकिन तकलीफ बीजेपी को हो रही है! उन्हें राज्य के असल मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि मेरी निजी चीज़ों पर।”

पुलिस जांच जारी, कई सवाल अब भी अनुत्तरित

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है, और परिसर में मौजूद हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में अब ये सवाल गूंज रहा है:

  • क्या ये वाकई एक सामान्य चोरी है?
  • या फिर कोई साजिश है, जिसके जरिए किसी ‘बड़े खेल’ की शुरुआत की गई है?
- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।