तेन्दू पत्ता संग्रहण का नहीं मिला भुगतान, ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Payment not received for collection of tendu leaves, villagers angry

संवाददाता: गौरव साहू

कटघोरा।
पाली रेंज के ग्राम बखाई के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को कटघोरा वनमंडल कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि महीनों पहले किए गए तेन्दू पत्ता संग्रहण का भुगतान उन्हें अब तक नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने राहा समिति के अंतर्गत तेन्दू पत्ते तोड़ने का कार्य पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया, लेकिन जितना पत्ता उन्होंने तोड़ा, उतना वजन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया। जबकि पासबुक में उनकी उपस्थिति और कार्य का विवरण साफ दर्ज है। जब वे भुगतान के लिए कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि कम पत्ता दर्ज हुआ है, इसलिए भुगतान नहीं हो सकता।

“कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। आखिर कब तक इंतजार करें?” — एक ग्रामीण महिला ने सवाल उठाते हुए कहा।

जब इस मामले में क्षेत्र के डिप्टी रेंजर सरवन कोराम से जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने केवल यह कहकर बात टाल दी कि जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा। परंतु ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा आश्वासन वे पहले भी कई बार सुन चुके हैं, लेकिन नतीजा आज तक शून्य है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सवाल यह उठता है कि मेहनतकश ग्रामीणों का हक आखिर कब मिलेगा? और क्या जिम्मेदार अधिकारी व विभाग इस लापरवाही की जवाबदेही लेंगे?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,