भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में बनेगा परशुराम धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Parshuram Dham will be built in Janapav, the birthplace of Lord Parshuram: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर जिले में महू के निकट जानापाव सनातन संस्कृति के सात चिरंजीवियों में से एक भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली है। भारत भूमि पर यह एक अद्वितीय स्थल है। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा, भगवान परशुराम ने शस्त्र उठाए और अधर्मियों का समूल नाश कर दिया और सनातन संस्कृति की रक्षा की। उन्होंने सनातन समाज को निर्भय होकर जीने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान परशुराम जयंती पर महू में परशुराम प्रकटोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि जानापाव में परशुराम धाम विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय श्रीमती सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री गोलू शुक्ला सहित साधु-संत तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम से लेकर श्रीकृष्ण के काल तक भगवान परशुराम के पराक्रम और उनके शस्त्रों की महत्ता दिखाई देती है। भगवान श्रीकृष्ण के काल में भगवान परशुराम के सुदर्शन चक्र की लीला देखने को मिली। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना प्रिय सुदर्शन चक्र भगवान श्रीकृष्ण को दिया था। भगवान परशुराम कौरव-पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के भी गुरु थे। उन्होंने निडर होकर धर्म की रक्षा का संदेश दिया ।

धर्म और संस्कृति को पल्लवित कर रही प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत भूमि पर देवी-देवताओं की कृपा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। हमारी संस्कृति “जियो और जीने दो” पर आधारित है। प्रदेश में सनातन संस्कृति के विकास के लिए राज्य सरकार ने गीता भवनों के निर्माण का संकल्प लिया है। राज्य सरकार धर्म और संस्कृति को पुष्पित-पल्लवित करते हुए आगे बढ़ रही है। गरीब, अन्नदाता (किसान), युवा और नारी कल्याण के लिए 4 मिशन शुरू किए गए हैं। किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में एक-एक खेत तक सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश में 2 वृहद नदी जोड़ो परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल की शुरुआत हो चुकी है। अब बुंदेलखंड, चंबल, निमाड़ और मालवा के कई जिलों के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा।

दैनिक राशिफल 01 मई 2025: राशियों का सटीक विश्लेषण

Leave a comment

Wimbledon 2025: नोवाक जोकोविच ने डि मिनौर को हराया, 16वीं बार पहुंचे क्वार्टर फाइनल

सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विबंलडन 2025 में एक

मध्यप्रदेश में बारिश बनी आफत: डैम के खुले गेट,कई जिलों में बाढ़ का खतरा

मध्यप्रदेश में मानसून की भारी बारिश अब जानलेवा होती जा रही है।

मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल मालिक को मारा थप्पड़, मनसे नेता अविनाश जाधव हिरासत में

BY: Yoganand Shrivastva ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मराठी भाषा को

मेघालय: थाने में युवक से बर्बरता, प्यास लगी तो जबरन शौचालय का पानी पिलाया गया, जांच शुरू

BY: Yoganand Shrivastva मेघालय, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में पुलिस

एलन मस्क की राजनीति में एंट्री बन गई घाटे का सौदा, टेस्ला के शेयर गिरे

दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क के लिए राजनीति

ट्रंप के फैसले से बांग्लादेश को बड़ा झटका, अमेरिका लगाएगा 35% टैरिफ, 14 देश और भी निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए

दिल्ली-NCR में पकड़ी गई 5 करोड़ की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विशेष: जब दोस्ती को बदनामी से ऊपर रखा

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि है। 8 जुलाई

ब्रासीलिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, संस्कृत मंत्रों ने किया मंत्रमुग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स सम्मेलन में

IND vs ENG U19: भारत को आखिरी मैच में हार, लेकिन 3-2 से जीती सीरीज

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांचवें और अंतिम यूथ वनडे मुकाबले में

बागेश्वर धाम हादसा: धर्मशाला की दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल

बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब वहां

लुधियाना में CM मोहन यादव को मिले ₹15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आयोजित

ग्वालियर में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला: लोकेशन बदलकर की जा रही स्टांप ड्यूटी चोरी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ की 25 प्रमुख खबरें – 8 जुलाई 2025

1. IED ब्लास्ट में शहीद हुआ BSF जवान कांकेर जिले में नक्सलियों

मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें | 8 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश की राजनीति, अपराध, मौसम और विकास योजनाओं से जुड़ी आज की

आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): सभी 12 राशियों के लिए

मेष राशि (Aries) मिश्रित फलदायक दिन, संपत्ति विवाद से रहें सावधान वृष

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक: CM डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : CM डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव