Parliament Session Live : बिल के समर्थन में 298 वोट, विरोध में 230, बहुमत के लिए चाहिए था दो तिहाई 352 का आंकड़ा
Parliament Session Live : नई दिल्ली, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक संसद में पास नहीं हो पाया है। विधेयकों के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। लोकसभा में 528 सांसदों ने वोटिंग की थी। विधेयकों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने से ये बिल पास 54 वोट से गिर गया।


Parliament Session Live : 11 साल की सरकार में यह पहला मौका जब नरेंद्र मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई।

Parliament Session Live : इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एक घंटा भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी पूरे विपक्ष की होगी। विपक्ष अगर वोट नहीं देगा तो बिल गिर जाएंगे। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है। इन संशोधित बिलों पर लोकसभा में 21 घंटे चर्चा हुई। कुल 130 सांसदों ने अपने विचार रखें, इनमें 56 महिला सांसद थीं।

Parliament Session Live : बिल के लोकसभा में गिरने के बाद बीजेपी ने संसद के बाहर प्रोटेस्ट किया, बिल के गिरने पर किसने क्या कहा..?
Parliament Session Live : सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा,
“हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। समाजवादी पार्टी और विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया है।”
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,
“सरकार ने जिस तरीके से यह विधेयक पेश किया, उससे इसका पारित होना संभव ही नहीं था। यह बिल इसलिए विफल हुआ क्योंकि सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन और पहले होने वाली जनगणना से जोड़ दिया।”
Parliament Session Live : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,
“मेरा मानना है कि कांग्रेस और विपक्ष महिला विरोधी हैं।”
Parliament Session Live : भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा,
“आज देश की ‘नारी शक्ति’ ने देखा कि किस तरह इंडी गठबंधन और कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को हराया। इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी।”

