सोनम केस में माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी: कहा- बेटी करोड़ों कमा रही थी, 17 हजार कमाने वाला राज शादी के लायक नहीं था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

इंदौर: मेघालय में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पहली बार सोनम रघुवंशी के माता-पिता और भाई ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने बेटी पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि न तो उसे किसी से प्रेम था, न ही शादी जबरन कराई गई थी। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि उनकी बेटी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर थी, लाखों रुपए कमाती थी, जबकि राज तो महज 17-18 हजार की नौकरी करता था।

“राज कौन है, जो मेरी बेटी से शादी की सोचता?”

देवी सिंह ने कहा, “मेरी बेटी जिस स्तर पर थी, उस हिसाब से राज कहीं नहीं ठहरता। वह सिर्फ गोदाम में काम करता था, हमारी बेटी ऑफिस का संचालन करती थी। दोनों के बीच कोई निजी रिश्ता नहीं था। तीन साल से तो वह सोनम से राखी बंधवा रहा था, अगर कोई अफेयर होता तो क्या वो ऐसा करता?”

सोनम की मां बोलीं- हमने जबरन शादी नहीं कराई

सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने बताया कि शादी से पहले राजा और सोनम से पूछकर ही रिश्ता तय किया गया था। “दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात करवाई थी। सोनम ने खुद कहा था कि लड़का पसंद है। अगर हमें लगता कि बेटी किसी और को पसंद करती है, तो हम कभी शादी के लिए दबाव नहीं डालते।”

“सोनम कभी अकेली बाहर नहीं जाती थी”

मां ने बताया कि सोनम स्वभाव से गंभीर और अनुशासित थी। “स्कूल के समय वह घर से स्कूल और फिर घर आती थी। बाद में ऑफिस जाने लगी, लेकिन किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थी। वह अपने काम में लगी रहती थी।”

“हनीमून जाने की जानकारी एक दिन पहले दी थी”

परिवार के अनुसार, सोनम ने मेघालय जाने की जानकारी एक दिन पहले दी थी और बताया था कि राजा ने टिकट बुक करवा दिए हैं। परिवार ने बताया कि सोनम शादी के बाद खुश लग रही थी और घर लौटकर सबसे सामान्य तरीके से मिल रही थी।

पिता बोले- मेरी बेटी फंसाई जा रही है

देवी सिंह का कहना है कि सोनम पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और उसे किसी साजिश में फंसाया गया है। “अगर उसने कुछ किया होता तो कम से कम हमें बता देती। मुझे यकीन नहीं होता कि मेरी बेटी ऐसा कर सकती है। सब मीडिया में जो बातें हो रही हैं, वे झूठी हैं।”

राज के साथ कथित अफेयर पर बोले- अफवाह है सब

परिवार ने दावा किया कि सोनम और राज का कामकाज अलग-अलग था। “राज गोदाम में माल भेजने-लाने का काम करता था और सोनम कस्टमर और स्टाफ मैनेज करती थी। ऑफिस और गोदाम की लोकेशन भी अलग थी। दोनों के बीच कभी कोई गहरा संपर्क नहीं था।”

भाई गोविंद बोले- सोनम से मिलकर सच्चाई जाननी है

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उन्होंने मेघालय पुलिस को आवेदन दिया है कि वे एक बार अपनी बहन से मिलना चाहते हैं। “मैं सिर्फ जानना चाहता हूं कि असलियत क्या है? यह सब कैसे हुआ, क्यों हुआ? वह अगर निर्दोष है तो हम उसके लिए सब कुछ करेंगे।”

शिलॉन्ग में मिले सोनम के लैपटॉप और गहने

इस केस से जुड़ी जांच में शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के इंदौर और रतलाम स्थित ठिकानों से उसका लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव जब्त किए हैं। कहा जा रहा है कि इसी लैपटॉप से हनीमून ट्रिप के टिकट बुक किए गए थे और उसकी ब्राउजर हिस्ट्री भी मिटाई गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।