,

Panchkula Kidnapping Case: किडनैपिंग केस का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सरगना अब भी फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Panchkula Kidnapping Case

Report by: Kuldeep Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Panchkula Kidnapping Case: पंचकूला में युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने किडनैपिंग केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पंचकूला पहुंचाया, जबकि एक आरोपी को पहले ही पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस केस को सुलझाने में सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद पूरे मामले की परतें खोलीं।

Panchkula Kidnapping Case: मनसा देवी कॉम्प्लेक्स से हुआ था अपहरण

पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर की रात संदीप नामक युवक मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में खाना खाने गया था। इसी दौरान वीटा बूथ के पास पांच युवकों ने हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने संदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर हरियाणा के नीलोखेड़ी ले गए।

Panchkula Kidnapping Case: गूगल पे और दोस्तों से करवाई रकम ट्रांसफर

आरोपियों ने संदीप के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर पेट्रोल पंप के कैशियर को अधिक कमीशन का लालच देकर 75 हजार रुपये गूगल पे के जरिए निकलवाए। इसके बाद संदीप के नागपुर में रहने वाले दोस्त से 50 हजार रुपये मंगवाए गए। मुजफ्फरनगर में उसके खाते से 20 हजार रुपये और ट्रांसफर कराए गए।

Panchkula Kidnapping Case: हरिद्वार ले जाकर निकाले 3 लाख रुपये

Panchkula Kidnapping Case

इसके बाद आरोपियों ने संदीप को गाड़ी की डिक्की में बंद कर, मुंह पर कपड़ा बांधकर और रस्सियों से बांधते हुए हरिद्वार ले जाया। वहां एक निजी बैंक से उसके खाते से 3 लाख रुपये निकलवाए गए। बैंक में शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Panchkula Kidnapping Case: नाकाबंदी तोड़ते हुए पहुंचे गुरुग्राम

बैंक में हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी, लेकिन आरोपी तीन बैरिकेडिंग तोड़ते हुए गुरुग्राम की ओर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, अगले ही दिन इन्हीं आरोपियों ने गुरुग्राम में एक बिल्डर के बेटे का भी अपहरण किया।

Panchkula Kidnapping Case: बिना नंबर की स्कॉर्पियो का करते थे इस्तेमाल

किडनैपिंग की वारदातों में आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ गोलू, अजय और दीपेश उर्फ दीपू के रूप में हुई है। वहीं, रवि चोपड़ा को पहले ही पंचकूला पुलिस ने रामगढ़ से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी अंकित सागवान फिलहाल फरार है। सभी आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के चोपा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

युवक के साथ अमानवीय व्यवहार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पंचकूला से हरिद्वार तक युवक के साथ लगातार मारपीट की। उसे रस्सियों से बांधा गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 16-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस