जालंधर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था भारत की खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जालंधर/अहमदाबाद, गुजरात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के जालंधर शहर से एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भेजता था।

जालंधर में छापेमारी, चार मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

गुजरात पुलिस ने स्थानीय जालंधर पुलिस की मदद से थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के अवतार नगर में छापा मारा। इस दौरान आरोपी मुर्तजा अली को हिरासत में लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए। आरोपी जालंधर के गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

भारतीय मीडिया की जानकारी ISI तक पहुंचाता था

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा और पाकिस्तान में भारतीय न्यूज चैनलों और वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया गया, तब भी मुर्तजा अली भारतीय मीडिया की खबरें सुनता और देखता रहा। वह इन खबरों को एक खुद के बनाए मोबाइल ऐप के जरिए ISI तक पहुंचाता था। यह ऐप उसी ने विकसित किया था, जिसमें वह रोजाना नई जानकारी अपलोड करता था।

पैसे की भी की थी मांग

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मुर्तजा अली ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से इस ऐप का एक्सेस देने के बदले मोटी रकम भी मांगी थी। पुलिस को संदेह है कि यह केवल मीडिया रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने कुछ अन्य संवेदनशील जानकारियां भी साझा की हैं। फिलहाल आरोपी को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन