पाकिस्तानी सेना का अपने ही नागरिकों पर ड्रोन हमला, 4 मासूमों की मौत; आर्मी चीफ असीम मुनीर पर जनता का गुस्सा फूटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

खैबर पख्तूनख्वा/बलूचिस्तान — पाकिस्तान की सेना पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में सेना द्वारा किए गए एक ड्रोन हमले में चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 38 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद देशभर में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोग पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की आलोचना कर रहे हैं और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब पाकिस्तान की सेना पहले से ही कई मुद्दों को लेकर जनता के निशाने पर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, देर रात रिहायशी इलाकों में ड्रोन के माध्यम से बम गिराए गए। हमले के वक्त अधिकतर लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, गहरी नींद में थे।

भीषण हमले के बाद भड़का जनाक्रोश
मासूम बच्चों की मौत से नाराज़ लोगों ने मीर अली कैंटोनमेंट के बाहर प्रदर्शन कर गेट को बंद कर दिया। वहीं, पेशावर और अन्य शहरों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सेना और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा है।

सरकार और सेना की चुप्पी पर सवाल
अब तक इस घटना को लेकर सेना या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब पत्रकारों ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से इस विषय में प्रतिक्रिया मांगी, तो वे बिना कोई जवाब दिए मौके से निकल गए। इससे लोगों का आक्रोश और भी बढ़ गया है।

पहले बताया गया आत्मघाती हमला
शुरुआती रिपोर्ट्स में इस घटना को बलूचिस्तान के कुज़दार जिले में हुए आत्मघाती हमले के तौर पर पेश किया गया था। कहा गया था कि एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया है। लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा अपने ही नागरिकों पर किया गया ड्रोन अटैक था।

पत्रकारों ने उठाए सवाल
पाकिस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इस घटना को लेकर सेना की कार्यशैली और नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि पाकिस्तान की सेना अपने ही नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है और अब अपनी ही जनता को निशाना बना रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के