पाकिस्तानी सेना का गुरुद्वारे पर हमला, मनजिंदर सिंह सिरसा बोले – 25 हजार सिख डटकर देंगे जवाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद से सीमा पार से फायरिंग और शेलिंग की घटनाएं तेज हो गई हैं। इस बीच एक बेहद गंभीर और निंदनीय घटना सामने आई है – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित एक गुरुद्वारे को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तानी सेना ने गुरुद्वारे को बनाया निशाना

पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पुंछ पर मिसाइल दागे गए। इस हमले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस कायराना हमले की तीव्र निंदा की है।

सिरसा का कड़ा बयान

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “पाकिस्तान की सेना इतनी कायर हो गई है कि वह अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रही है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर मिसाइल से हमला न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ अपराध है। जब मैंने गुरुद्वारे के सेवादार से बात की, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वहां मौजूद सभी सिख इस हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की सरकार इस हमले को हल्के में नहीं लेगी और इसका उचित उत्तर अवश्य दिया जाएगा।

“25 हजार सिख डटकर खड़े हैं”

सिरसा ने बताया कि पुंछ में लगभग 25 हजार सिख रहते हैं, जो किसी भी हालात में पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आज सुबह 7 बजे गुरुद्वारे पर सीधा हमला हुआ और निर्दोष लोगों की जान चली गई। मगर वहां मौजूद हर सिख पाकिस्तान के इस दुष्कृत्य के खिलाफ डटकर खड़ा है।”

सेना की ताकत पर जोर

मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान की सेना की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत की सेना अनुशासित, शक्तिशाली और अत्याधुनिक है, जबकि पाकिस्तान की सेना निराशाजनक कायरता का प्रदर्शन कर रही है।

विपक्ष पर निशाना

ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर सिरसा ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब गली-मोहल्ले की राजनीति तक सिमट गई है और ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी घटिया राजनीति करने से बाज नहीं आ रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र