,

First Muslim Mayor NYC: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, शपथ ग्रहण समारोह में ली कुरान पर शपथ

First Muslim Mayor NYC

Edit by: Priyanshi Soni

First Muslim Mayor NYC: न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ ग्रहण की। मैनहैटन के ऐतिहासिक ओल्ड सिटी हॉल सबवे स्टेशन में आयोजित समारोह में ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली, जिससे वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर बन गए।

First Muslim Mayor NYC: लेटिशिया जेम्स ने दिलाई शपथ

34 वर्षीय ममदानी को न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल और उनकी राजनीतिक सहयोगी लेटिशिया जेम्स ने शपथ दिलाई। समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन में हुआ, जिसे अपनी खूबसूरत मेहराबदार छत के लिए जाना जाता है। शपथ ग्रहण के बाद ममदानी ने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है।”

First Muslim Mayor NYC: दूसरा भव्य समारोह प्रस्तावित

ममदानी का दूसरा भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी प्रस्तावित है, जो सिटी हॉल में दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) आयोजित होगा। इस अवसर पर उन्हें अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स शपथ दिलाएंगे, जिन्हें ममदानी अपने राजनीतिक आदर्शों में गिनते हैं। इसके बाद ब्रॉडवे के ‘कैन्यन ऑफ हीरोज’ इलाके में सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी आयोजित की जाएगी, जो ऐतिहासिक टिकर-टेप परेड के लिए प्रसिद्ध है।

First Muslim Mayor NYC

First Muslim Mayor NYC: अमेरिकी राजनीति में अहम जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण के साथ ही ममदानी ने अमेरिकी राजनीति के सबसे चुनौतीपूर्ण और दबाव वाले पदों में से एक की जिम्मेदारी संभाल ली है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर के रूप में वह अब देश के सबसे ज्यादा नजर में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।

जोहरान ममदानी कौन हैं?

जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पार्टी की प्रगतिशील राजनीति का चेहरा माना जाता है। न्यूयॉर्क जैसे बहुसांस्कृतिक और विविध आबादी वाले शहर का नेतृत्व करते हुए ममदानी अब अमेरिकी राजनीति के सबसे निगरानी में रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। मेयर का पद अमेरिका में सबसे चुनौतीपूर्ण और लगातार दबाव वाले पदों में गिना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Switzerland Restaurant Blast: नए साल पर जश्न के दौरान रेस्टोरेंट में धमाका, कई लोगों की मौत, वजह अज्ञात

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…