Pakistan threat India: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दो दिनों में दूसरी बार भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” किया, तो उनका देश कोलकाता तक हमला करके जवाब देगा। यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में दी गई चेतावनी के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पर कोई भी आतंकी हमला दोबारा हुआ तो देश अभूतपूर्व कार्रवाई करेगा।
Pakistan threat India: पहले की धमकी को दोहराया
Khawaja Asif's repeats his threat again
— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 6, 2026
"Dobara aisi harkat Bharat ne koshish ki, toh pehle toh 200 se 250km tak hum gaye thay, is dafa calcutta tak pahuncha kar aayenge"
Seems like PRAJATI is desperate to lose PoK pic.twitter.com/MsT2NE6n58
ख्वाजा आसिफ ने पहले भी कहा था कि अगर भारत ने कोई “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” किया तो पाकिस्तान 200-250 किलोमीटर तक गया था, लेकिन अब कोलकाता तक हमला किया जाएगा। उन्होंने इसे दोहराते हुए चेतावनी दी कि इस बार प्रतिक्रिया और भी सख्त होगी। भारत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Pakistan threat India: फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन का आरोप
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दावा है कि संभावित “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” में उनके अपने लोग या हिरासत में रखे गए पाकिस्तानी शामिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि लाशें कहीं और से लाकर रखी जा सकती हैं और इसे आतंकवाद पर आरोपित किया जा सकता है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया।
Pakistan threat India: पाकिस्तानी मीडिया और राजनीति का पैटर्न
पाकिस्तान के अखबारों और नेताओं ने लगातार यह दावा किया कि भारत फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन रच रहा है और खुद आतंकी हमला कराकर पाकिस्तान पर आरोप लगाएगा। खुफिया एजेंसियां इस पैटर्न पर नजर बनाए हुए हैं।
Pakistan threat India: ईरान युद्ध और सऊदी समझौते का संदर्भ
विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान ईरान युद्ध में सऊदी अरब की तरफ शामिल होने से बचने के लिए भारत से तनाव बढ़ा रहा है। वह अफगानिस्तान में हमले कर सऊदी को यह संकेत दे रहा है कि वह पहले ही संघर्ष में उलझा हुआ है और सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगा।
read also: Trump Threat Iran: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज खोलने को कहा; हमले की दी धमकी





