,

Jal Jeevan Mission: दिसंबर तक 419 गांवों में पहुंचेगा हर घर नल से स्वच्छ जल- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा जिले के जवा विकासखंड में जल जीवन मिशन के प्रचलित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 419 गांवों के हर घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Jal Jeevan Mission: समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश

अतरैला स्थित डब्ल्यूटीपी (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट) परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना जरूरी है। इससे ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी।

Jal Jeevan Mission: चरणबद्ध तरीके से गांवों तक पहुंचेगा पानी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जून तक 33 गांवों, सितंबर तक 229 गांवों और दिसंबर तक सभी 419 गांवों में घर-घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टंकियों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Jal Jeevan Mission: निर्माण कार्यों में तेजी लाने और असुविधा कम करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पाइपलाइन के लिए की गई खुदाई को दो दिन के भीतर व्यवस्थित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। साथ ही वन विभाग से अनुमति की प्रक्रिया तेज करने के लिए आवश्यक सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिससे कार्यों में देरी न हो।

Jal Jeevan Mission: जनप्रतिनिधियों ने भी जताई सख्ती

Jal Jeevan Mission

सांसद जनार्दन मिश्र ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने और अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। विधायक दिव्यराज सिंह ने भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

Jal Jeevan Mission: भूमि दानदाताओं का सम्मान, इंटेकवेल का निरीक्षण

बैठक के दौरान निर्माण एजेंसी एनसीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भूमि दान करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने जोन्हा स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्णिमा तिवारी, रवीना साकेत, एसडीएम पीयूष भट्ट सहित जल निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

read also: Hailstorm Damage : कलेक्टर्स आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द कराएं सर्वे: मुख्यमंत्री

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…