,

CG: Top 10

CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. अंबिकापुर में स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और 4 किमी लंबा चक्काजाम लगा।

2. बारिश और तेज हवा का अलर्ट

बंगाल की ओर बने सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। अगले दो दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने और तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

3. ‘ऑपरेशन निश्चय’ में बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने 5 जिलों में एक साथ छापेमारी कर नशीली सामग्री और हथियार बरामद किए। 95 टीमों ने कार्रवाई करते हुए 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

4. बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस

प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ध्वजारोहण किया और सप्ताहभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

5. बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट

एक दुकान में मरम्मत के दौरान एसी का कंप्रेसर फट गया। हादसे में दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6. अवैध निर्माण पर प्रशासन की अनदेखी

बिलासपुर में स्टे ऑर्डर के बावजूद अवैध निर्माण जारी है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

7. हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में एक और गिरफ्तारी

दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक 3.7 ग्राम गांजा जब्त किया गया है और नेटवर्क की जांच जारी है।

8. हत्या के प्रयास में 7 साल की सजा

रायगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हॉकी स्टिक से हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई, साथ ही जुर्माना भी लगाया गया।

9. भिलाई में मंगलसूत्र छीनने वाला गिरफ्तार

एक युवक ने पता पूछने के बहाने महिला से मंगलसूत्र छीना। भागते समय पीछे आ रहे सीएसपी ने आरोपी को पकड़ लिया।

10. शारदा चौक-तात्यापारा चौड़ीकरण अटका

रायपुर में 100 करोड़ रुपए की परियोजना होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया है। निगम और PWD के बीच जिम्मेदारी तय न होने से देरी हो रही है।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…