,

पाकिस्तान ने काबुल में की एयर स्ट्राइक, ख्वाजा आसिफ बोले – “अब बहुत हो चुका”

- Advertisement -
Ad imageAd image
पाकिस्तान ने काबुल में की एयर स्ट्राइक, ख्वाजा आसिफ बोले – “अब बहुत हो चुका”

BY: MOHIT JIAN

पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रात करीब 9:50 बजे शहर में दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान की ओर से यह पहला खुला सैन्य कदम है, जो सीधे तालिबान शासन पर निशाना साधता है। यह हमला उस वक्त हुआ जब कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सख्त चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान अब “आतंकी ठिकानों को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि धमाकों की आवाज काबुल में सुनी गई, लेकिन उन्होंने कहा कि “किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।”

धमाकों से दहला काबुल, जांच में जुटा तालिबान प्रशासन

PAF Strikes Kabul Hours After Pakistan's 'All-Out War' Threat To  Afghanistan | World News - Times Now

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल हक चौक इलाके में पहला धमाका हुआ, जो कई मंत्रालयों और अफगान खुफिया एजेंसी के दफ्तरों के पास स्थित है। वहीं, शहर-ए-नव मोहल्ले में एक और विस्फोट की खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अफगान मीडिया ने बताया कि एक लैंड क्रूजर वाहन को निशाना बनाया गया था। फिलहाल तालिबान प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान की नाराज़गी और चेतावनी

इस हमले से पहले ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा था कि पाकिस्तान का सब्र अब खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अफगान धरती का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे आतंकी संगठन कर रहे हैं।
आसिफ ने कहा था, “हम आतंकियों का पीछा करेंगे, चाहे वो पाकिस्तान में हों या अफगानिस्तान में। जो भी उन्हें पनाह देगा, उसे नतीजा भुगतना होगा।”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने तीन साल पहले काबुल से बातचीत कर यह मुद्दा उठाया था कि अफगान सीमा पर लगभग 6,000 से 7,000 आतंकवादी सक्रिय हैं, लेकिन अफगानिस्तान ने ठोस कदम नहीं उठाए।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री पहली बार आ रहे भारत, यात्रा के पीछे तालिबान का  क्या है प्रयास? - afghanistan foreign minister coming india first time  taliban effort behind visit

भारत दौरे पर अफगान विदेश मंत्री

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत के दौरे पर हैं। वह 9 से 16 अक्टूबर तक भारत में रहेंगे और आज (10 अक्टूबर) विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
यह उनकी भारत की पहली यात्रा है, जबसे तालिबान ने 2021 में सत्ता संभाली थी। भारत ने अब तक तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन मानवीय और क्षेत्रीय सुरक्षा कारणों से सीमित संवाद बनाए रखा है।

क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका

पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला दोनों देशों के बीच संबंधों में नया मोड़ ला सकता है। तालिबान ने अभी तक कोई जवाबी कदम नहीं उठाया है, लेकिन पाकिस्तान की चेतावनी और काबुल में हुए धमाकों ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड